यशवंतराव चव्हाण संयुक्त तथा आधुनिक महाराष्ट्र के शिल्पकार, भारत के उप प्रधानमंत्री तथा महाराष्ट्र राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रुप मे पहचाने जाते हैं। देश के राजनैतिक, सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्रमें उनका योगदान मौलिक हैं। इसलिए यशवंतराव चव्हाण सेंटरद्वारा व्यक्ती तथा संस्था को उनके कार्य के प्रति राष्ट्रीय पुरस्कारद्वारा सम्मानित किया जायेगा।

सेंटर इस वर्ष के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उस व्यक्ति या संस्था का नामांकन आमंत्रित करता है जिसने राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण और अग्रणी कार्य किया है। यह पुरस्कार ५ लाख रुपये, सम्मानपत्र और सम्मानचिन्ह के रूप में है। पुरस्कार के संबंध में विवरण चव्हाण सेंटर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस पुरस्कार से सम्मानित कुछ पूर्व दिग्गज है – डॉ. जयंत नारळीकर, श्री. आर. के. लक्ष्मण, सुश्री महाश्वेता देवी, भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह, श्री. रतन टाटा, श्री.अझीम प्रेमजी, प्रो.अनिल कुमार गुप्ता आदी ।

यह पुरस्कार भारतीय नागरिकता वाले व्यक्ती या भारत में पंजीकृत संगठनों को दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए सिफारिशें अन्य व्यक्तियों या अन्य संगठनों से आनी चाहिए। ये नामांकन ३० सितम्बर 2026 तक यशवंतराव चव्हाण सेंटर में प्राप्त हो जाने चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए :
यशवंतराव चव्हाण सेंटर,
जनरल जगन्नाथराव भोसले मार्ग, नरीमन पॉइंट,
मुंबई ४०००२१
दूरभाष ०२२-२२०२८५९८ और ईमेल This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर संपर्क करें।